सोनभद्र में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के एक गांव की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के 14 महीने बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि एक जुलाई 2020 को उसकी 12 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की ओर गई थी।
रास्ते में घात लगाए गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों ने उसे दबोच लिया। मुंह बांधकर एक घर में ले गए और उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो आरोपी के घर पर निर्वस्त्र हाल में बेसुध मिली। किसी तरह उसे वहां से लेकर घर पहुंचे।
आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बावजूद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता का आरोप है कि थक हार कर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, मानवाधिकार आयोग, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा।