फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खनन क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, बढ़ेगी मोरंग पट्टों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बैठक की। खनन क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी और मोरम पट्टों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि जिला खनिज निधि से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, स्कूल भवनों के उच्चीकरण, स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन तारों को हटाने, और ग्रामीण सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 14 बालू खनन पट्टे स्वीकृत हैं। इस पर डीएम ने कहा कि मोरंग पट्टों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इसे नियमानुसार पात्र आवेदकों को आवंटित कर बढ़ाया जाए, ताकि खनन राजस्व में भी वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

डीएम ने एमएम-11 प्रपत्र के दुरुपयोग पर भी चिंता जताते हुए उसकी सख्त निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा खरीदा जाए और उसका प्रयोग केवल चिन्हित क्षेत्रों में हो।
जहां-जहां खनन के बाद गहरे गड्ढे बने हैं और उनमें पानी भरा है, वहां पट्टा धारकों को चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी भी दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफ से संचालित सभी कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी की जाए और जहां कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, वहां प्रगति के अनुसार अगली किश्त जारी की जाए।
इसके अलावा, हर निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य किया जाए, जिससे जनता को जानकारी मिल सके कि यह कार्य खनिज निधि से किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें