सिंगरौली में सभा को संबोधित करते सीएम शिवराज सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर/सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनसीएल मैदान बैढ़न में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि सिंगरौली में माइनिंग व मेडिकल कालेज का स्थापना जल्द होगा। साल 2024 तक हर गरीब को पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। सिंगरौली शहर और जिले के विकास की पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। सिंगरौली का सर्वर्गीण विकास किया जायेगा।
समारोह में मुख्यमंत्री ने 276 करोड़ 35 लाख़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से 504 हितग्राहियों को नए आवास की चाभी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने समारोह में विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। सीएम ने कन्यापूजन कर के बेटियों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले के लिए वरदान बनने वाली गोड़ सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों की करतल ध्वनि के बीच सिंगरौली मे माइनिंग कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली मे मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। कौशल विकास के लिए आईटीआई कॉलेज की सीटों में वृद्धि की जाएगी। सिंगरौली जिले में लग रहे बड़े उद्योगों में जिले के युवाओं को रोजगार की प्राथमिकता दी जाएगी। इन उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थान स्थानीय युवाओं के लिए होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उद्योगों की स्थापना के साथ विस्थापितों का उचित पुनर्वास करें। कमिश्नर इसकी नियमित समीक्षा करे उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में अगले दो साल में हर घर में नल से जल की आपूर्ति की जाएगी। कार्यक्रम का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने किया। समारोह में विधायक चितरंगी अमर सिंह, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर सुभाष रामचरित वर्मा, जिला पंचायत के अध्यक्ष अजय पाठक, पूर्व विधायक राजेंद मेश्राम, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार आदि मौौजूद रहे।