फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग गुमराह करने की करेंगे कोशिश, ग्रामीण रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को डूब गांव कोरची में जन चौपाल लगाया। यहां उन्होंने गोहड़ा, भीसुर, सुंदरी, अमवार, कोरची गांव के सौ असहायों को कंबल वितरित किया। 150 स्कूली बैग, पेन, पेंसिल, कलर स्कूली बच्चों में बांटे। युवाओं को छह वॉलीबाल किट भी बांटे। यहां उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक संवाद कार्यक्रम था, जिसके तहत हमें डूब क्षेत्र में आने का अवसर मिला। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि एंबुलेंस,112 डायल नंबर पर संपर्क होता है कि नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभार संपर्क हो जाता है। उन्होंने सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना सरकार की नही आपकी है, जिसके बन जाने से यहां की जनता खुशहाल होगी। लोग गुमराह करने की कोशिश करेंगे लेकिन गुमराह नहीं होना है। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने चौकीदारों को निर्देशित किया कि वे ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करें, जिससे सुरक्षा तंत्र मजबूत हो। ग्रामीणों से अपील की कि बाहर से आकर गांव में व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को अवश्य दें, जिससे उनके बारे में छानबीन हो जाए। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान कोरची गंभीरा प्रसाद ने विस्थापितों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसपी को सौंपा। इस दौरान विस्थापित संघ अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला, सुंदरी प्रधान फणीश्वर जायसवाल, पूर्व प्रधान कोरची रमेश कुमार, कोरची ग्राम प्रधान गंभीरा प्रसाद, एसपी के पीआरओ आरएन पासी, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन कोरची प्रधान गंभीरा प्रसाद ने किया। बभनी: भलपहरी ग्राम पंचायत के नवाटोला गांव में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह ने गरीबों को कंबल वितरित किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों में सौ कंबल, छात्रों में दस वॉलीबाल नेट, 50 कापी, 50 जेमेट्री बाक्स, 50 कॉपी, 50 बैग का बांटा गया। यहां ग्राम प्रधान जगदीश सिंह, अजय यादव, रामकुमार, उपनिरिक्षक राजेंद्र प्रसाद, ब्रजेश यादव, सुनिल कुमार, तरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें