फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में खौफनाक वारदात: सोते समय अधेड़ पर चाकू से हमला, फिर गोली मारकर की हत्या; पुरानी रंजिश में हुई घटना

Wed, 18 Jun 2025 08:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सोते समय अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में चीख- पुकार मच गई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले चाकू से वार किया फिर गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मरांची गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के भी निशान मिले हैं। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मरांची गांव निवासी अमरनाथ यादव (55) घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर गोली मारकर उनकी जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra: ट्रैक्टर से कुचलकर बुलेट सवार दो युवकों की मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में दो नामजद आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें