फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में खुद फंसकर डूब गया अधेड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के बहेराडांड गांव के पास शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान बिजुल नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। मछली पकड़ने के लिए नदी में लगाए गए जाल में वह खुद फंसकर उलझ गया। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जुगैल के टोला बहेराडांड़ निवासी राजमन खरवार (50) शुक्रवार को घर के पास से गुजर रही बिजुल नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाकर वह नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया। काफी कोशिश की, लेकिन जाल से बाहर नहीं आ सका। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, मगर तब तक वह नदी के गहरे पानी में समा गया था। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों की सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें