फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव के सरईडाड़ टोला में मंगलवार को बंधी में नहाने गए एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

महुली टोला सरईडांड़ निवासी राजरूप (45) पुत्र शिवमंगल गौड़ मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बंधी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बीतने के बाद राजरूप घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन करने में जुट गए। इस दौरान किसी ने बंधी में शव को उतराता देख्र शोर मचाने लगा। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एचसी दुद्धी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना था कि राजरूप को तैरने नहीं आता था, इसलिए वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें