राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मेगा टीकाकरण कैंप में खुशी का इजहार करते
- फोटो : SONBHADRA
विश्वकर्मा पूजनोत्सव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। मेगा कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में उत्साह दिखा।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कुल 54 केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित किया गया। इन केंद्रों पर 44 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मेगा कैंप में 18 वर्ष से अधिक लोगों ने बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाई। सुबह से ही केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि कैंप में 44 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य था।