फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए सीएचसी दुद्दी और घोरावल के चिकित्साधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नवागत डीएम चंद्र विजय सिंह की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों में मानक के अनुरूप कार्य न मिलने के बाद सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने मातहतों शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएमओ ने कार्य में शिथिलता बरतने पर सीएचसी दुद्धी व घोरावल के चिकित्साधीक्षकों को हटा दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने डॉ. शाह आलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का नया चिकित्साधीक्षक बनाया है, यहां चिकित्साधीक्षक रहे डॉ. मनोज इक्का को चिकित्साधिकारी पद पर तैनात किया है। वहीं सीएचसी घोरावल के चिकित्साधिकारी डॉ. मुन्ना प्रसाद को चिकित्साधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। चिकित्साधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह को अचल प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी के साथ के साथ सीएचसी म्योरपुर के एनेथेटिस्ट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीएमओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से की जाए और हर माह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रगति रिपोर्ट पेश करें, अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न देने वाले डाक्टर समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें