फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्रशर प्लांट के पट्टे में फंसकर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी क्रशर क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट पर कार्य करते समय शुक्रवार की रात एक श्रमिक प्लांट के पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्रशर प्लांट पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाड़ी स्थित सोनांचल स्टोन क्रेसिंग कंपनी क्रशर प्लांट पर मिस्त्री के तौर पर कार्यरत श्रमिक जगबंधन (45) पुत्र कैलाश निवासी टेढीवा बेलहत्थी देर शाम पट्टे के पास काम कर रहा था। अचानक उसी दौरान पट्टे की चपेट में आ जाने से वह घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य कर्मियों ने तत्काल मौके पर जाकर किसी तरह वहां से घायल श्रमिक को बाहर निकाला। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां श्रमिक जगबंधन (45) पुत्र कैलाश निवासी टेढीवा बेलहत्थी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में डाला चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि शव का जिला अस्पताल में पंचनामा व पोस्टमार्टम हो रहा है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें