फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमपीएफ घोटाले पर कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ककरी कोयला क्षेत्र में बुधवार को कोल कर्मियों ने सीएमपीएफ घोटाले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकाले जाने तक मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एनसीएल ककरी के खदान क्षेत्र स्थित टाइम आफिस पर बुधवार भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने कोयला खान भविष्य निधि घोटाले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा सीएमपीएफ और पेंशन से संबंधित विसंगतियों और समस्याओं के विरोध में संघ कोल इंडिया में समस्त सीएमपीएफ कार्यालयों पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय धरना देगा। उन्होंने भारत सरकार, सीएमपीएफ प्रबंधन, कोल इंडिया प्रबंधन को चेताया कि अगर सीएमपीएफ और पेंशन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि संगठन श्रमिकों की मूल समस्याओं को लेकर आंदोलन में शामिल होगा। इसके विपरीत अन्य संगठनों द्वारा दो दिवसीय राजनीतिक हड़ताल में कर्मियों को झोंकने की साजिश की जा रही है। इसमें मजदूर संघ शामिल नहीं होगा। संचालन सचिव आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें