फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

Thu, 09 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शबद कीर्तन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
ऊर्जांचल सहित पूरे जिले में बुधवार को सिखों के पांचवें गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। राबर्ट्र्सगंज स्थित गुरुद्वारा में ग्रंथी सुरिदंर सिंह के अगुवाई वाले रागी जत्था ने शबद-कीर्तन किया। कहा कि गुरू अर्जुन देव ने जुल्म के आगे कभी घुटने नहीं टेके। उनका बलिदान सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर सरदार निरंजन सिंह, रंजीत सिंह, दया सिंह, गुरुविंदर सिंह, अजीत सिंह, जसपाल सिंह जोगेेंद्र सिंह शामिल रहें।
विज्ञापन


बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर में भी सिख संगत ने शहीदी पर्व मनाया। मुख्य अतिथि परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने राहगीरों को मीठा शरबत और चला-हलुए का प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर  महाप्रबंधक परियोजना बी बासु, एजीएम आरबी पांडेय, जीसी पांडेय, सीआईएसएफ़ के उप समादेष्टा जोगराज, सहायक समादेष्टा अग्निशमन पी बालाकृष्णा, उप महाप्रबंधक एचआर आरके मल्होत्रा, पुनीत कंबोज, राजू, सोहन सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

बीना : यहां भी सखि समुदाय की तरफ से गुरुद्वारा में सबद कीर्तन का आयोजन किया गया और आवासीय कालोनी के मुख्य मार्ग पर स्टाल लगाकर रास्ते से गुजरने वालों को मीठा शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। तपिश में रास्ते से गुजरते लोगों को इससे काफी राहत मिली। चोपन ः शहादत दिवस गुरूद्वारे में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें