फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेमना गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेमना निवासी रामरक्षा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी श्यामा देवी (32) से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर बुधवार की सुबह श्यामा देवी घर छोड़ कर चली गई। पूरे दिन उसकी तलाश की गई लेकिन वो नहीं मिली। बृहस्पतिवार की सुबह घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर पेड़ से साड़ी के सहारे श्यामा देवी का शव लटकता मिला। विवाहिता के दो बच्चे हैं। उसका मायका बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों में है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। महिला के पिता लहुरमन का कहना था कि पूर्व में श्यामा देवी और उसके पति में कई बार विवाद हो चुका है। एक माह पहले ही थाने में पंचायत हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें