सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिठगांव गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह नींद खुलने पर परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे दारोगा प्रेम शंकर मिश्रा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
गांव निवासी श्रीकांत तिवारी दरवाजे पर सोए थे। उनका पुत्र अपनी बुआ के घर शादी में गया था। घर में पत्नी नीलम तिवारी (50) और बहू मौजूद थी। रात में बहू अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार की सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो घर में लगे टीनशेड के एंगल में नायलान की रस्सी के सहारे नीलम तिवारी का शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया है।