बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी चिलकाडांड टोले में सोमवार की रात एक मकान के अंदर बड़ेर से गमछे के सहारे रामपति (32) का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी रामपति के परिवार के लोगों को पट्टीदार के यहां से शामिल होकर घर पहुंचे तब हुई। उधर युवक की मौत की खबर मिलते शादी की खुशी मातम में बदल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दु्द्दी ले गई।
सोमवार की रात बभनी के चिलकाटाड़ गांव निवासी रामपति पुत्र रामकिशुन का शव उसके घर के बंदर बड़ेर से गमछे के सहारे लटकता मिला। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि वह और उसके परिवार के अन्य सदस्य पड़ोसी में रहने वाले पट्टीदार के यहां शादी समारोह में गये हुए थे। शादी समारोह से रात में करीब 10 बजे घर पहुंच कर पति को खाना खाने के लिए खोजने लगी तो घर के अंदर उनकी लाश बडे़र से लटक रही थी। घटना की खबर आसपास के लोगों को हुई तो शादी की खुशी गम में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर बजरंग चौबे मय हमराह के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई रामबली के द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।