फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आरती पाल की वाराणसी में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरती अपने पति के साथ रहती थी। उधर घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिवार के लोग वाराणसी से बुधवार को शव जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर पहुंचे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेंधुरी गांव निवासी महेश पाल ने अपनी भतीजी आरती पाल की शादी मिर्जापुर जिले के बरगवा निवासी सोनू पाल से की थी। उनकी भतीजी अपने पति के साथ वाराणसी में रहती थी। 19 अप्रैल को संदिग्ध हाल में आरती की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को मृतका के मायके वाले वाराणसी पहुंच कर शव को अपने साथ जिला अस्पताल लोढ़ी लाकर पुलिस को पीएम कराने के लिए सूचना दी। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि मृतका के चाचा के प्रार्थना पत्र पर शव का पीएम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें