फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा इंटरमीडिएट कालेज में नए प्रवेश पर लगी रोक के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ओबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ापन में बताया है कि विद्यालय में नया प्रवेश नहीं लिया जा रहा है जो उचित नहीं है जबकि इंटर तक की शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यही एक मात्र साधन है। शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय ने पूर्व में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में विद्यालय में नया प्रवेश ना लेकर इसे धीरे धीरे तालाबंदी या निजीकरण की ओर ले जाने की साजिश रची जा रही है। मांग की कि प्रवेश पर लगाई गई रोक तत्काल हटाई जाए। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि निगम मुख्यालय के निर्देश पर नए प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में उच्च् प्रबंधन की शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली मीटिंग में कोई फैसला लिया जा सकता है। इस दौरान महताब आलम, शिवदत्त दुबे, दिनेश केसरी, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें