फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संदिग्ध हालात में विवाहित की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिंडारी में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव मकान के अंदर बड़ेर पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा। वहीं मायके वालों ने पति समेत अन्य पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पति, सास-ससुर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम पिंडारी निवासी अनिल की पत्नी आरती (22) का शव मकान के अंदर बड़ेर से रस्सी के सहारे परिवार के लोगों ने लटकता देखा। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को मायके पक्ष के मौजूदगी में शव को उतरवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता श्याम बिहारी भारती निवासी डुमरडीहा थाना दुद्धी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी 2020 में अनिल कुमार के साथ किया था। सोमवार को उसके पति अनिल, ससुर राम संजीवन व सास ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया। पीड़ित की तहरीर पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दुद्धी के नायब तहसीलदार विशाल कुमार की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। सीओ आशीष मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना की जांच की जा रही है।
दुधमुंहे बच्चे को छोड़ गई आरती
बीजपुर। आरती अपने पीछे आठ माह का दुधमुंहा बच्चा छोड़ गई। मां के शव के पास बिलख रहे दुधमुंहे बच्चे को देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही है। बच्चे को यह भी पता नहीं की उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। मृतका का पति अनिल रेणुकूट में ऑपरेटर का कार्य करता है। दुधमुंहे बच्चे को मृतका के मायके पक्ष के लोग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें