दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में रविवार की रात कूप में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पानी भरने के दौरान विवाहिता कूप में गिर पड़ी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने फूलकुंवर (45) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
रात करीब नौ बजे फूलकुंवर अपने घर के समीप स्थित कूप में पानी भरने के लिए गई। अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह कूप में गिर पड़ी। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसआई सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के प्रयास से शव को निकलवाया।