भूमि अधिग्रहण बिल वापस लिए जाने समेत अन्य मांगों के समर्थन में बुधवार को जिले भर में 90 स्थानों पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। नुक्कड़ सभाएं कीं। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ और वायदा निभाओ आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान नेताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई में वृद्धि करने और जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। केंद्र को चेताया कि जब तक बिल वापस नही होगा तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
राबर्ट्र्सगंज नगर में स्थित चाचा नेहरू पार्क से गाजे-बाजे के साथ केेंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जुलूस निकाला। प्रदेश महासचिव एवं जिले के प्रभारी डा. राजेश चौधरी, प्रदेश सचिव/सह प्रभारी विजय कुमार शास्त्री, और प्रदेश संगठन मंत्री मधु राय की अगुवाई में जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बढ़ौली चौक पर पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। यहां सभा को संबोधित करते हुए डा. राजेश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों के साथ धोखा किया है। जब तक किसान विरोधी बिल वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे, प्रेमनाथ चौबे, राजेश द्विवेदी, धीरज पांडेय, अवधनाथ पांडेय, मोहन बियार, दयाशंकर पांडेय, हाफिज, शरीफ, रजनीकांत पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व लोक सभा प्रत्याशी भगवती चौधरी और संचालन जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने किया। शाहगंज: कस्बे में स्थित संकट मोचन तिराहे पर घोरावल ब्लाक महासचिव रामस्वरूप शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर सेराज हुसैन, प्रमोद कुमार पांडेय, रविशंकर तिवारी, राहुल पटेल, मोहन बियार, इरशान खां, हेमनाथ तिवारी मौजूद रहे। दुद्धी: गोंडवाना भवन से कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। बाजार के प्रमुख मार्गों से जुलूस भ्रूमण करते हुए म्योरपुर तिराहे पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। वेद प्रकाश अग्रहरि, रमाशंकर, मो. हुसैन, कैलाश, शंभू अग्रहरि मौजूद रहे। कोन: कोन, कचनरवा और रामगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में पीएम को पुतला फूंका गया। इस मौके पर सुनीता तिवारी, लालजी तिवारी, घुरभारी राम, राममूर्ति गुप्ता, प्रकाश सिंह, उषा गौतम, भीमसेन मौजूद रहे।