फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : अमर उजाला सम्मान समारोह में दिया गया सफलता का मंत्र, तीन घंटे नियमित पढ़ाई जरूरी

Mon, 10 Feb 2025 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

अमर उजाला सम्मान समारोह में निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौरान सफलता का मूल मंत्र भी दिया गया जिसमें तीन घंटे की नियमित पढ़ाई को जरूरी बताया गया।
 
विज्ञापन
प्रतिभावानों को सम्मान देते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से सोमवार को चुर्क रोड स्थित विलास बैंक्वेट में आयोजित सम्मान समारोह में निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीएम ने विद्यार्थियों को भरपुर परिश्रम करने के लिए आह्वान किया। कहा कि छात्र-छात्राएं किसी भी क्षेत्र में मेहनत करके अलग मुकाम हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


आप किसी भी क्षेत्र में जाइए उसमें टॉप कर जाइए। उन्होंने सीडीओ के पढ़ाई का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि तीन घंटे नियमित पढ़ाई कर सफलता पाई जा सकती है। क्योंकि अधिकतम तीन घंटे का ही कोई पेपर होता है। इतने समय में विद्यार्थियों को बैठने, लिखने और पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए। भाषा की शुद्धता और शब्दों की सही जानकारी के लिए उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अखबार के मुख्य पेज और संपादकीय पेज पढ़ने पर जोर दिया।

इससे भाषाई त्रुटि में सुधार के साथ ही करंट अफेयर्स से संबंधित तमाम जानकारियां मिलती है। बता दें कि निबंध लेखन प्रतियोगिता अमर उजाला की तरफ से पूर्व में कराई गई थी। इसमें जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों के कक्षा-6 से 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव एवं बचाव के कारण विषय पर निबंध लिखा था। सुंदर और तथ्यपूर्ण लेखन के साथ बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों का निर्णायक मंडल की तरफ से चयन किया। चयनित प्रतिभागियों काे सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। संचालन ओबरा आकाशवाणी की सुरसति पांडेय ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
निबंध लेखन प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक मोनू होलसेल रॉबर्ट्सगंज रहे। जबकि सह प्रायोजक नगर पालिका परिषद सोनभद्र, जिला उद्यान विभाग, आरआर पॉलीटेक्निक, सनबीम स्कूल सोनभद्र, श्रीप्रमोद जी महिला पीजी कॉलेज, इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज कसयां कला, ग्लेनहिल स्कूल छपका, प्रकाश जीनियस इंग्लिश स्कूल रॉबर्ट्सगंज, श्री एकेडमी, दी आर्यंस एकेडमी संतनगर रहे।

इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव एवं बचाव के कारण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक सेकेंड्री स्कूल के कक्षा छह के सात्विक पटेल ने प्रथम, श्री एकेडमी स्कूल रॉबर्ट्सगंज की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह द्वितीय एवं दी आर्यंस एकेडमी के कक्षा सातवीं के छात्र अविनाश निगम तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हे पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सनबीम स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा आयुषी सिंह, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र सूर्या तिवारी, ग्लेनहिल स्कूल के कक्षा आठवीं के आदर्श पाठक, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क की कक्षा आठवीं की छात्रा अन्या सिंह, मॉ वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल के कक्षा छह के छात्र प्रतीक सिंह, प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा श्रेया एवं संत कीनाराम पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा अदिति को उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें