फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र सड़क हादसा : बस-कार की जोरदार टक्कर, मची अफरा तफरी, एक की मौत

Mon, 10 Feb 2025 04:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

फुलवार गांव में विंढमगंज की ओर जा रही कार को विपरीत दिशा से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रींवा-रांची मार्ग पर सोमवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में विंढमगंज की ओर जा रही कार को विपरीत दिशा से आ रही बस ने जोरदार टक्कर हुई। जिसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई।  अन्य घायलों को ग्राम प्रधान दिनेश यादव एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। कई लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, डॉ राजेश कुमार, डॉ अणिमा यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपचार में जुटे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें