फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कोटा के प्राथमिक विद्यालय बसुधा के समीप बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने जादू टोना के चक्कर में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह युवक ने कुल्हाड़ी के बेंत से 48 वर्षीय चमेलिया निवासी जुड़ीदह कोटा को मारकर फरार हो गया था। परिवार के लोग घायल महिला को इलाज के लिए ले जा रहे थे मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी हीरालाल अगरिया निवासी जुड़ीदह वसुधा कोटा प्राथमिक विद्यालय के समीप से पकड़ लिया। आरोपी कहीं जाने की फिराक में था। पूछताछ करने पर आरोपी हीरालाल ने बताया कि मेरे पुत्र एक वर्षीय राजन को चमेलिया ने जादू टोना करके मार दिया था। आरोपी युवक की निशानदेही पर जुड़ीदह के जंगल से कुल्हाड़ी बरामद करके युवक का चालान कर दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक त्रिभुवन राय, कांस्टेबल अविनाश कुमार, शहंशाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें