फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध के उपकरणों को बचाने के लिए करें प्रबंध : मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने मंगलवार को डिविजन एक के तीनों खंड के एक्सईएन, एई और जेई के साथ बैठक की। परियोजना की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

कनहर डैम के सभी फाटक को आपात स्थिति में क्रियाशील रखने के तरीकों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए वहां विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर लगाने की जानकारी ली। परियोजना में लगे उपकरणों को बिजली गिरने से बचाने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों को यथाशीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया।
बताया कि अधूरे पड़े बांई व दांई मुख्य नहरों के निर्माण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराएं। रेलवे, वन विभाग के साथ डूब क्षेत्र के विस्थापितों के समस्याओं का शीघ्र निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र नाथ पांडेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, वीर बहादुर, दिलीप कुमार, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, सुनील गुप्ता, नरसिंह, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान कनहर बांध के विभिन्न मांगो को लेकर ईश्वर प्रसाद निराला ने ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें