फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुख्य आरोपी गया जेल, कई संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। आदिवासी युवक की पिटाई के बाद उसके ऊपर पेशाब करने वाले मुख्य आरोपी अंकित भारती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटना के आरोपियों के दबंग छवि वाले मारपीट संबंधित कई वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने आरोपियों के घर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बता दें कि थाना क्षेत्र में स्थित एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के एक नंबर बैरियर के पास बीते माह 26 सितंबर को हुई घटना के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। यह घटना राजनीतिक हलके में भी चर्चा बनी है। बृहस्पतिवार को आदिवासी युवक के साथ हुई घटना के विरोध में ठोस कार्रवाई के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने जिले के साथ प्रदेश में हुई इस तरह की अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया और ऐसे दबंगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी के संतोष त्यागी, प्रकाश चौरसिया, डॉ. मनोज वैश्य, मनमोहन वैश्य, परमेश्वर कुशवाहा, शुभम मिश्रा, राकेश कुमार, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें