फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सामाजिक समानता के पोषक थे महाराजा अग्रसेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सामाजिक समानता के पोषक थे।
विज्ञापन




मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा व मारवाड़ी महिला दादी मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन किया गया। भजन-कीर्तन कर आरती उतारी गई।



सोनभद्र शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। बताया कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में कोई बसना चाहता था तो उसे प्रत्येक व्यक्ति की ओर से एक ईंट मकान के लिए और एक मुद्रा व्यापार के लिए मिलता था। महिला मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कानोडिया और मारवाड़ी महिला दादी मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड ने बताया कि अग्रसेन महाराज हमेशा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और समानतावाद के पोषक रहे। उनके जीवन के मूल रूप से तीन आदर्श रहे लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता एवं सामाजिक समानता। कार्यक्रम में विजय कनोडिया, पंकज कनोडिया , हिमांशु केजरीवाल, अनिता कानोडिया, ऋतु जालान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें