फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ हाउस, हैलीपेड व लोकार्पित होने वाले भवनों को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में शनिवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्रा व पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कार्यक्रम के संदर्भ में दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने 14 मार्च को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में राज्यसभा सदस्य रामसकल एवं प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद से विचार विमर्श किया और सभी के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बन रहे हैलीपैड, विरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ तथा अंत्योदय छात्रकुल का भी अवलोकन किए। हैलीपैड तथा राष्ट्रपति के आने वाले मार्ग के बारे में भी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को दिशा-निर्देश भी दिया।
सेवाकुंज आश्रम में धीमी गति से चल रहे कार्य पर मंडलायुक्त ने एनटीपीसी के सीएसआर से जुड़े अधिकारियों को को बुलाकर कार्य तेजी से कराने तथा समय से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को संपूर्ण व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कई निर्देश दिए। कहा कि सभी कार्य समयावधि से पूर्व पूर्ण करा लिए जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीसी सुरेश चंद्र मिश्रा, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ बाबूराम त्रिपाठी, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, सेवाकुंज आश्रम के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल, जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक चतुर्वेदी, केंद्र प्रमुख कृष्णगोपाल आदि लोग मौजूद रहे।
पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा के मद्देनजर कसे कमर
बभनी। पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा को लेकर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर तैयार रहे। सेवासमर्पण संस्थान कारीडाड सेवाकुंज चक चपकी में शनिवार को मण्डलायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपनी अपनी कमर कस लें। इसकी जिम्मेदारी लें। बढती गर्मी को देखकर पेयजल के लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर लगाकर लोगों को सुविधा मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें