फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: वाहन से लेकर चाय-समोसा... हर खर्च की होगी निगरानी; व्यय प्रेक्षक दिए कई निर्देश

Wed, 08 May 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: व्यय प्रेक्षक आईआरएस असलम हसन ने जिला कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। टोल फ्री नंबर व टेलीफोन नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों से संबंधित रजिस्टर, संबंधितों को भेजे जाने वाले संदर्भ रजिस्टर, निस्तारण आख्या की पत्रावली का अवलोकन किया। एफएसटी टीम के भ्रमण का वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कर जायजा भी लिया।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते व्यय प्रेक्षक असलम हशन और डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए आयोग से नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस असलम हसन बुधवार को जिले में पहुंचे। वीडियो निगरानी और लेखा टीमों के साथ बैठक कर उन्हें आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। रैली, सभा सहित हर प्रचार कार्यक्रम पर पैनी निगाह रखते हुए एक-एक खर्च की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां आने वाली शिकायतों और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक असलम हसन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक व्यय प्रेक्षक, उड़नदस्ता टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, एमसीएमसी के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्रवाई तय समय सीमा में करें। 

विज्ञापन


एफएसटी, एसएसटी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए अनाधिकृत तरीके से वाहनों के माध्यम से ले जा रहे धनराशि की चेकिंग की कार्रवाई अनवरत रूप से सुनिश्चित कराई जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार में किए जा रहे चाय, नाश्ता, टेंट, बैनर, झंडा वाहन सहित हर खर्चे का रिकॉर्ड रखें। उसका समय-समय पर मिलान भी करते रहें। खर्चों में असमानता आने पर संबंधित को नोटिस देकर जवाब भी लें। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें