फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: अपना दल के कप प्लेट में ही मिलेगी मोदी जी की चाय, सोनभद्र में बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Sat, 25 May 2024 07:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

अपना दल-एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि छह चरणों का चुनाव संपन्न होने से पहले ही एनडीए गठबंधन की झोली में सरकार बनाने के लिए सीटें आ गई हैं। 
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल-एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को नगवां ब्लॉक के कोहरौल में जनसभा को संबोधित किया। पार्टी प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में वोट मांगते हुए उन्होंने जनता को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अगर मोदी जी की चाय पीनी है तो वह अपना दल के कप प्लेट में ही मिलेगी।

विज्ञापन


अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने दस मिनट के संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाया। कहा कि नारी वंदन के तहत आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। इससे प्रेरित होकर पार्टी ने अपने कोटे की दोनों सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारकर महिलाओं को शत-प्रतिशत आरक्षण दिया है। 

कहा कि सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ गरीबों को आवास, आयुष्मान कार्ड, हर घर नल से जल, गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। दावा किया कि छह चरणों का चुनाव संपन्न होने के पहले ही एनडीए गठबंधन की झोली में सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें आ चुकी हैं। छठवां और सातवां चरण गठबंधन को चार सौ पार के लक्ष्य की ओर ले जाएगा। जनसभा में सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विधायक भूपेश चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन अमरेश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें