फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए पहली अक्तूबर से घर-घर सर्वे अभियान की घोषणा के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों का निर्धारण कर उसकी सूची भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में हुए चुनाव में जिले की आठ ब्लाकों के 637 ग्राम पंचायतों में चुनाव के हिसाब से 823 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार जिले में दो नए ब्लाक करमा और कोन के गठन के बाद कुल 10 ब्लाकों के 630 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 837 मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गई है। जिले में नवगठित कोन ब्लाक में 31 और करमा में 63 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें से कोन ब्लाक में चुनाव के लिए 48 और करमा में 72 मतदान केंद्र बनाने की तैयारी है। इनके अलावा 2015 में हुए पंचायत चुनाव में घोरावल ब्लाक के 144 ग्राम पंचायतों में जहां 150 मतदान केंद्र बनाए गए थे, वहीं इस बार 114 मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गई है। इसी तरह 2015 के पंचायत चुनाव में राबर्ट्सगंज के 140 ग्राम पंचायतों में 168, नगवां के 52 ग्राम पंचायतों में 61, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 61, चोपन के 61ग्राम पंचायतों में 136, दुद्धी के 60 ग्राम पंचायतों में 72, बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में 52 तथा म्योरपुर के 80 ग्राम पंचायतों में 123 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दो नए ब्लाकों के गठन के बाद आने वाले पंचायत चुनाव के लिए घोरावल ब्लाक के 108 ग्राम पंचायतों में 114, राबर्ट्सगंज के 113 ग्राम पंचायतों में 143, नगवां के 48 ग्राम पंचायतों में 57, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 65, चोपन के 36 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 99 मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गई है। इसी तरह से करमा ब्लाक के 63 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 72, दुद्धी के 58 ग्राम पंचायतों में 70, कोन के 31 ग्राम पंचायतों में 48, बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में 57 व म्योरपुर के 73 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 112 मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गई है।
कोट
आने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर ली गई है। अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।- जगरूप सिंह पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें