फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी वाहनों से सप्लाई हो रही शराब, कई पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लग्जरी वाहनों से अंग्रेजी शराब और बीयर की तस्करी की जा रही है। इसका खुलासा बुधवार को हिंदुआरी पुलिस चौकी के प्रभारी ने दुर्घटनाग्रस्त एक कार से कई पेटी शराब और बीयर बरामद कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी हिंदुआरी कुंवर सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर दो चार पहिया वाहन आपस में टकरा गए। इसकी जानकारी होने पर दलबल के साथ वह मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहन में दो लोग घायलावस्था में मिले। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एक कार से करीब 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा कई बोतल बीयर मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पूर्व में कई बार पुलिस लग्जरी वाहनों से शराब समेत अन्य मादक पदार्थों को पकड़ कर खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें