फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से उपकेंद्र के यार्ड का जंफर उड़ा, 300 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
राबट्सगंज में हल्की बारिश का नजारा।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मंगलवार की शाम को तेज गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित 132 केवी यार्ड में आई तकनीकी गड़बड़ी की से उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इससे रॉबर्ट्सगंज शहर समेत कई ब्लॉकों की बिजली गुल हो गई। मरम्मत होने पर करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित 132 केवी उपकेंद्र से रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक, नगवां, चतरा और घोरावल ब्लॉक के गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। इसके साथ ही जिला जेल को बिजली सप्लाई यहीं से होती है। ट्रांसमिशन के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की की शाम पांच बजे तेज गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान छपका उपकेंद्र के यार्ड में तकनीकी गड़बड़ी आ गई।
यार्ड में लगा जंफर कट गया। इस वजह से छपका उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने गड़बड़ी को ठीक किया। करीब डेढ़ घंटे बाद देर शाम 7.15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में विद्युत प्रेषण खंड रॉबर्ट्सगंज के एसडीओ जोखन प्रसाद ने बताया कि 132 केवी के यार्ड में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आपूर्ति बाधित रहीं। जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें