फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हेलमेट न होने के कारण दोनों का सिर फट गया और मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे टकरा गई। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड निवासी सतेश का पुत्र देवेंद्र (18) अपने ममेरे भाई इंद्राज (23) के साथ मंगलवार को किसी काम से रेणुकूट गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रासपहरी गांव स्थित पाल निवास के सामने उनकी बाइक विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। दोनों युवक का सिर फट गया।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, मगर तक तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। ट्रक भी सड़क किनारे टकराकर खड़ी हो गई। वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। म्योरपुर एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें