फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर गौ पूजन कर जलाएं दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर के साथ ही अन्य गोशालाओं में विधि विधान से गौ पूजन किया गया। रात में सभी गोशालाओं में दीपावली की तर्ज पर दीपक जलाए गए। विद्युत झालरों से गोशालाओं को सजाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर स्थित अस्थायी गोशाला में गौ पूजन कराया गया। मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक भूपेश चौबे व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने गाय को माला पहनाकर और गुड़ खिलाकर पूजन किया। अपने संबोधन में कहा कि गोधन से बड़ा कोई धन नहीं है। गौ सेवा मोक्ष के मार्ग तक ले जाएगी। दीपावली के तर्ज पर रात में गोशाला में दीप जलाए गए और गोशाला को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह घोरावल ब्लॉक के केवलीमय देवली गांव में वृहद गो आश्रय स्थल में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह व प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल ने गौ पूजन किया। यहां भी दीपदान किया गया। जिला पंचायत विभाग से चोपन ग्राम पंचायत में संचालित स्थायी गोशाला में भी गौ पूजन किया गया। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी में रेणुका नदी के किनारे संचालित गो आश्रय स्थल में गोपाष्टमी पर गौ पूजन किया गया। इस दौरान ईओ अमित कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें