शक्तिनगर। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के नेताजी सुभाष चंद्र बोस लेक पार्क में नगर अनुरक्षण विभाग की ओर से पुष्प, फल एवं सब्जी प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान लेक पार्क को फूलों, फलों और सब्जियों की कई वैराइटी से सजाया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्ता महिला समिति की अध्यक्ष किरण सिंह, वरिष्ठ सदस्या संयुक्ता महिला समिति वाणी रमेश बाबू वी, अध्यक्षा उत्तरा महिला मंडल करोबी सेन, वरिष्ठ सदस्या अर्पिता महिला समिति, उमा त्रिपाठी और दीपाली सुआर, अध्यक्षा सुहासिनी संघ एस. नायक, उपाध्यक्षा सुहासिनी संघ सरोजा ने किया। इस अवसर पर हाउस लान, किचन गार्डन, रंगोली प्रतियोगिता, गमलों के सजावटी पौधों की प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शनी में कैक्टस, पाम, बोंसाई, मौसमी पुष्प, कार्तिक पुष्प, गुलाब, दहेलिया, गेंदा, ग्लेडियोडियस और पपीता, अमरूद, अनार, केला, नींबू सहित पत्ता गोभी, बैंगन, फूल गोभी, टमाटर, गाजर, आलू एवं मटर आदि शामिल थे।