सपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर पदाधिकारियों का चयन किया गया है। कृपाशंकर चौहान को समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, सूरज चौरसिया को जिला महासचिव, संजय कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा संजय कुमार कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, नागेंद्र चंद्रवंशी, मनोज कुशवाहा, हरिवंश पटेल, सियाराम बियार, राजू शर्मा जिला सचिव, कमलेश चंद्रवंशी, संजय पटेल, लक्ष्मण चंद्रवंशी, मुन्ना कुशवाहा, भागीरथी चौहान, सुरेंद्र सिंह पटेल, भोजू यादव, संतोष कुमार पाल, श्याम सुंदर चौहान, दया शंकर गुप्ता, समर गुप्ता, विजय मौर्य, दयाशंकर यादव, अफसर अहमद, धर्मेंद्र सदस्य चुने गए।
विधानसभा अध्यक्ष घोरावल आमोद रंजन, राबर्टसगंज विधानसभा अध्यक्ष राम सिंह यादव, ओबरा के उपेंद्र सेन मौर्य और दुद्धी के अध्यक्ष रमेश कुमार को चुन गया।