फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लेबल 2 कोविड केयर सेंटर पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके दृष्टिगत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने शासन स्तर से निर्देश मिलने पर कोविड केयर सेंटर लेबल 2 तैयार रखने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए पहले से बने 45 बेड के कोविड केयर सेंटर लेबल 2 को ही 100 बेड के रूप में तब्दील करने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासन यहां लेबल 2 के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के शुरूआती दौर में मधुपुर स्थित सीएचसी को 30 बेड के कोविड केयर सेंटर लेबल -1 के रूप तैयार किया गया था। इसके बाद जब संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने लगी तो जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड के अलावा यहीं पर 190 बेड का कोविड केयर सेंटर लेबल-1 तैयार किया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मी व जिला कारागार के बंदी भी जब संक्रमण की चपेट में आए तो बंदियों के लिए जिला कारागार परिसर में ही 50 बेड और पुलिस कर्मियों के लिए अलग से हिंदुआरी स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 65 बेड का कोविड केयर सेंटर लेबल-1 तैयार किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल परिसर स्थित लेबल-1 कोविड केयर सेंटर में 87 व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल परिसर स्थित 45 बेड के लेबल-2 कोविड केयर सेंटर में भी 6 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। इनके अलावा 130 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिसमें से 27 मरीजों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराने की तैयारी है। ज्ञात हो, लेबल -1 कोविड केयर सेंटर में कम गंभीर व लेबल-2 में इससे थोड़ा ज्यादा गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज की व्यवस्था की गई है।इसके अलावा लेबल-3 के कोविड केयर सेंटर में ज्यादा गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। इस स्तर के कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था बीएचयू में की गई है। उधर, सोनभद्र जिले में भी कोरोना संक्रमण का तेजी से विस्तार होते देख प्रशासन ने और ज्यादा बेड के लेबल-1 व लेबल-2 के कोविड केयर सेंटर तैयार रखने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम सजौर स्थित साईं नर्सिंग कॉलेज को कोविड केयर सेंटर लेबल-1 के रूप तैयार किया गया है। यहां बेड की संख्या जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही जिला अस्पताल परिसर स्थित 45 बेड के लेबल-2 कोविड केयर सेंटर को 100 बेड के रूप में तेजी से तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर लेबल-2 तैयार है। यहां संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी है। इसके लिए शासन के निर्देश का इंतजार है। निर्देश मिलने ही संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें