ओबरा पीजी कालेज में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र।
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने सोमवार को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ के पूर्व कला संकाय अध्यक्ष राहुल कुमार पाण्डेय और छात्र संघ वाणिज्य संकाय अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते 20 से 27 जुलाई तक बंदी होने के कारण तहसीलें बंद रही हैं। जिसकी वजह से छात्र-छात्राएं आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए हैं। इसकी वजह से वे प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। महाविद्यालय प्राचार्य से मांग करते हुए कहा कि छात्र हितों को मद्देनजर रखते हुए प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए। इस दौरान प्रशांत यादव, अंकित गुप्ता, साहिल कुमार आदि मौजूद रहे।