फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कृषि कानूनों बताया किसानों के हित में, बोले-बहकावे में न आएं किसान

Sun, 14 Feb 2021 08:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से आवास समेत विभिन्न योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। कोरोना काल में आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर दिए गए। कहा कि किसान परजीवी के बहकावे में आकर आंदोलन कर रहे हैं। जबकि कृषि कानून किसानों के हित में बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के चांची कला गांव स्थित शक्तिधाम पीठ के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने कल्याण मंडप का लोकार्पण किया। उन्होंने कोन क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय बनवाने की बात कही।

उन्होंने संचार के लिए टॉवर लगवाने समेत कोन क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में क्षेत्र का विकास हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें