फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कला प्रतियोगिता में खेखड़ा की रसोइयां गीता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों के पाक कला को आंकने के लिए रविवार को प्रतियोगिता कराई गई। डायट परिसर में जुटीं जिले भर की चुनिंदा रसोइयों ने लजीज व्यंजन बनाए। अफसरों ने व्यंजनों का स्वाद चखा। पोषण, गुणवत्ता सहित अन्य मानकों पर जांच के बाद अंक प्रदान किए। सदर ब्लाक के खेखड़ा प्राथमिक विद्यालय की रसोइयां गीता देवी को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए हरिवंश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में जिले के सभी दस विकासखंडों से तीन-तीन रसोइयों ने प्रतिभाग किया। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से रसोइयों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था ताकि बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। निर्णायक समिति की ओर से दिए गए अंकों के हिसाब से गीता देवी को प्रथम, राजकुमारी देवी प्राथमिक विद्यालय ओढ़हथा विकासखंड घोरावल को द्वितीय और उर्मिला कंपोजिट विद्यालय उमरी कला ब्लाक सदर को तृतीय स्थान मिला। उन्हें क्रमश: 3500, 2500 व 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रत्येक प्रतिभागी रसोइयां को 250 रुपये सांत्वना पुरस्कार और 250 रुपये आवागमन के खर्च के रूप में दिया गया। इस मौके पर बीईओ राबर्ट्सगंज रमाकांत राम, एमडीएम प्रभारी रमेश चौरसिया सहित अन्य ब्लाकों के बीईओ मौजूद रहे। निर्णायक समिति में डीआईओएस रविशंकर, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला, अमृता सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें