फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रकों के टक्कर में चालक-खलासी घायल, केबिन काटकर फंसे चालक को निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट रोड पर साऊडीह के पास रविवार की बीती रात करीब ढाई बजे तीन वाहनों की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक ट्रक का चालक केबिन में डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। बड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

हाथीनाला पुलिस ने बताया कि हाथीनाला थाने से करीब चार किलोमीटर आगे रेणुकूट रोड पर एक ट्रक खड़ा था। रेणुकूट की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बादट्रक अचानक पीछे जाने लगा तभी रेणुकूट तरफ से आ रहा तीसरा ट्रक पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद पहले से खड़े ट्रक को चालक लेकर चला गया। वहीं दूसरी ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि तीसरे ट्रक का टक्कर इतना तेज था कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक का चालक रामचंदर पुत्र शिवबचन फंस गया। खलासी बंधू यादव पुत्र रामअवध यादव को हल्की चोंटे आई थी। चालक व खलासी दोनों बड़हलगंज गोरखपुर के हैं। दुर्घटना को देखकर राहगीरों ने हाथीनाला पुलिस व पीआरबी पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते हाथीनाला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंच कर हाथीनाला प्रभारी रविन्द्र प्रसाद ने सर्वप्रथम यातायात मार्ग का रूट डायवर्जन कराया और अन्य लोगों की मदद से मोबाइल टार्च के सहारे डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पश्चात घायल चालक व खलासी को रानीताली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें