फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर निगरानी रखें कार्यकर्ता

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित कैंप कार्यालय में बैठक करते सपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के कैंप कार्यालय पर रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें सभी बूथ एजेंटों को अपने क्षेत्र के युवाओं के नाम शामिल कराने, त्रुटियों में सुधार कराने के लिए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दिन गिन रही है। पूरे प्रदेश में सपा को बड़ा समर्थन मिल रहा है। युवा वर्ग तेजी से सपा के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। अगर किसी के नाम में त्रुटि या कोई भी दिक्कत हो तो उसमें संशोधन कराएं। जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में भी हेरफेर करा सकती है, इसलिए कार्यकर्ता सतर्क रहें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश पटेल, विक्की पांडेय, मनोज पांडेय, नागेंद्र देव पांडेय, आशीष, मनीष, राजू भारती, अंकित मिश्रा, विवेक विश्वकर्मा, कृष्णानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें