फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भक्ति गीतों पर निकली कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नगर के डिबुलगंज से रविवार को गाजे-बाजे के साथ कावंड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर वृद्ध तक हाथों में कांवड़ लेकर निकले जो काशीमोड़, औड़ीमोड़ होते हुए रात्री में बिछड़ी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान सभी भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते और भक्ति गीतों पर नाच रहे थे।
विज्ञापन


आयोजन समिति के संतोष गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास के तीसरे सोमवार कोहरौली स्थित शिवमंदिर पर जल चढ़ाने के लिए एक दिन पूर्व रविवार की शाम को डिबुलगंज से कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। जो काशीमोड़, औड़ीमोड़ होते हुए बिछड़ी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचती है। यहां रात्री विश्राम के पश्चात अगली सुबह सोमवार को मंदिर के नीचे स्थित टिप्पा झरिया में स्नान कर और कांवड़ में जल लेकर पैदल ही कोहरौल स्थित शिवमंदिर पहुंचकर वहां जल चढ़ातें हैं। कई वर्षों से कावंड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर वृद्ध और महिलाएं शामिल होती हैं। यात्रा के दौरान अनपरा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव अपनी फोर्स के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें