फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भारत के प्रति प्रेम का उत्सव बना कवि सम्मेलन, कालजयी रचनाओं से गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन एवं आदर्श नगरपालिका परिषद सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद सभागार में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष रूबी प्रसाद से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और साहित्यिक चेतना का उत्सव बन गया। जिले के करीब 40 कवियों ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर रस की हुंकार, मातृभूमि के प्रति समर्पण और भारतीय संस्कृति की गौरवगाथा से सभागार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। देशभक्ति गीतों और कविताओं पर श्रोता तालियां बजाते रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। कवित्री रचना तिवारी,अनुपमा वाणी,ओमप्रकाश त्रिपाठी , सुशील राही, कौशिल्या ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का दिन है। इस दौरान साहित्य, समाज और राष्ट्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पंडित पारसनाथ मिश्र ने की। संयोजन प्रसिद्ध गीतकार जगदीश पंथी ने किया, जबकि सम्मान समारोह का संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें