फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ज्योतिबा फुले ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए प्रयास किए। महिलाओं की दशा सुधारने और शिक्षा के लिए 1848 में स्कूल खोला। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि 19 वीं सदी में महिलाओं को शिक्षा नहीं दी जाती थी। फुले महिलाओं को भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने लड़कियों के लिए देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई थी।
महिला मंच स्नेहलता पांडेय के साथ आई कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रवीण पटेल सहकारी समिति के डायरेक्टर (देवरी नईबाजार) ने भी साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की l विशिष्ट अतिथि विनोद यादव ने पुष्प अर्पित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सिब्बू शेख ने किया।इस मौके पर सचिव छात्र मंच रविंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल तरंग, जिला महासचिव कृष्णकांत कुशवाहा, जिला सचिव संतोष कनौजिया, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें