फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कट्टा सटाकर सराफा व्यापारी से 20 लाख के गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। स्थानीय बस स्टैंड स्थित काली मंदिर के पास शनिवार की रात बदमाशों ने सराफा व्यवसायी से 20 लाख के जेवर लूट लिए। व्यापारी दुकान बंद करने के बाद जेवरात से भरा बैग लेकर घर जा रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर बैग लूट लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों का सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन

काली मंदिर बस स्टैंड निवासी आभूषण व्यवसायी संजय सोनी रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से आए दो-तीन अज्ञात बदमाशों ने कट्टा तानकर उनकी बाइक की टंकी पर रखा बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात रखे हुए थे।
व्यापारी ने बताया कि लूटे गए जेवरात का मिलान कराकर संपूर्ण विवरण तैयार किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। रविवार सुबह से ही पुलिस टीम व्यापारी सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से परख की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें