फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी लेने जा रही महिला की हाईवा से कुचल कर मौत

विज्ञापन
कम्हरिया गांव की सडक हादसे में मृतका-चंदा देवी(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
मधुपुर। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के पास रविवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से चंदा देवी (45) की मौत हो गई। महिला पास के हैंडपंप से पानी लेने जा रही थी। हादसे से नाराज ग्रामीणों को पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदा देवी (45) पत्नी सुरेश मोदनवाल घर के पास स्थित हैंडपंप से पानी लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच राॅबर्ट्सगंज की तरफ से तेज गति से आ रहा हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पाकर कर दूसरी तरफ आ गया और चंदा को कुचलते हुए खड़े ट्रक से जा टकराया। संयोग ही था कि मौके पर ट्रक खड़ा था, वरना हाइवा सामने वाले घर में घुसकर बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था। उधर परिवार के लोगों की नजर जैसे ही हादसे पर पड़ी अवाक रह गए।
नाराजगी जताने के साथ ही तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने लोगों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। लोगों का कहना था कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ट्रक उसके चालक की बजाय खलासी चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें