फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई संगठन का बेमियादी अनशन शुरू

विज्ञापन
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते अवर अभियंता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
18 सूत्री मांगों को लेकर जेई संगठन ने शुक्रवार से लखनऊ स्थित शक्ति भवन के समक्ष बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। समर्थन में अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार के समक्ष अवर अभियंताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जेई संगठन अनपरा इकाई के मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि लखनऊ में केंद्रीय पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारी अभियंताओं का उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल ने आरोप लगाया कि अवर अभियंताओं पर कार्य का दोहरा बोझ है। इसके बाद भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर उनका जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। जायज मांगों को लेकर एक माह से आंदोलनरत होने के बाद भी प्रबंधन हठधर्मितापूर्ण रवैया इख्तियार किये हुए हैं। इससे संगठन को अनिश्चितकालीन अनशन के लिए बाध्य होना पड़ा है। शक्ति भवन शाखा के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार, केंद्रीय संरक्षक सतनाम सिंह व केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने अभियंताओं का माल्यार्पण कर उन्हें अनशन पर बैठाया। इधर अनशन के समर्थन में अनपरा शाखा के अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, सचिव सत्यम यादव के नेतृत्व में अभियंताओं ने मुख्य द्वार के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें