शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बदौलत जयंत कोयला क्षेत्र की टीम ने खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी कोयला परियोजना एवं इकाइयों से कुल 12 टीमों से 168 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 मैच खेले गए। समापन समारोह के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए खेल को टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व, सहकारिता का सूत्र बताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने आने वाली पीढ़ी को भी खेलकूद से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जयंत टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ 3-2 से मुख्यालय टीम को हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। प्रतिस्पर्धा के दौरान संतोष वैश्य (जयंत) बेस्ट प्लेयर, राजेन्द्र वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट स्कैटर, शशि कुमार वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट लिबेरो एवं जगन्नाथ वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट स्मैशर बने।