ओबरा के गांधी मैदान में विजेता टीम को ट्राफी देते सदर विधायक भूपेश चौबे एवं अन्य अतिथिगण।
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा गांधी मैदान में चल रही आठवीं ओबरा कप कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जयंत (मप्र) की टीम ने जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान ओबरा को दस रनों से शिकस्त दी। जयंत के चंदन को मैन ऑफ द मैच और ओबरा के पंकज शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयंत की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 66 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी पीडी एलेवन ओबरा की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 56 रनों पर सिमट गई। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जयंत मध्य प्रदेश के रवि को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जयंत मध्य प्रदेश के चंदन रहे। फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका अरविंद यादव और कलीम खान ने निभाई। संचालन संकट मोचन झा ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, प्रतियोगिता अध्यक्ष रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता सिविल इं. एके राय, एसडीएम रमेश कुमार एवं सीओ शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से विजेता टीम व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर सचिव प्रतियोगिता सचिव प्रदीप शर्मा, देव प्रकाश मौर्या, अजय कुमार सिंह, मिंटू राय, नीरज श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, सुशील सिंह, देवेंद्र केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओबरा सतीश पांडेय, चोपन सुनील सिंह, भाजपा जिला मंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, संजीव तिवारी, अंसारी, दलबीर सिंह, विजय सहनी, महेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रमेश सिंह यादव, भोला कनौजिया, केके माली, विष्णुदेव झा आदि मौजूद रहे।